April 17, 2025

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुरुवर को थाईलैंड के बैंकॉक में थाई रामायण, रामकियेन का आकर्षक प्रदर्शन देखा। उन्‍होंने भारत और थाईलैंड के बीच गहरे सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में लिखा:

“एक ऐसा सांस्कृतिक जुड़ाव जो किसी और से नहीं मिलता!

थाई रामायण, रामकियेन का मनमोहक प्रदर्शन देखा। यह वास्तव में समृद्ध अनुभव था जिसने भारत और थाईलैंड के बीच साझा सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को खूबसूरती से प्रदर्शित किया।

रामायण वास्तव में एशिया के इतने सारे हिस्सों में, दिलों और परंपराओं को जोड़ता है।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!